Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्‍ट्र में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस ने पूछे 8 सवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra
, मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (16:39 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में एक बेहद नाटकीय घटनाक्रम में शपथ लेने के महज 80 घंटे बाद ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा के 8 सवाल भी पूछे।
 
Maharashtra
रणदीप ने ट्वीट कर कहा कि जनमत’ को अगुवा करने वालों के ‘अल्पमत’ की पोल खुल ही गई। अब साफ़ है कि भाजपा में चाणक्यनीति के मायने प्रजातंत्र का अपहरण है। देवेंद्र फड़नवीस व अजित पवार को महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनकी सरकार झूठ व दलबदल पर आधारित थी जो ताश के पतों सी ग़िर गई। आज का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री, अमित शाह की जबाबदेही भी सुनिश्चित करने का है।
 
Maharashtra
उन्होंने 3 ट्वीट कर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा से इन 8 सवालों के जवाब भी मांगे...
1. महाराष्ट्र में प्रजातंत्र का तमाशा क्यों बनाया?
2. गवर्नर को कठपुतली की तरह इस्तेमाल क्यों किया?
3. राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस क्यों पहुंचाई?
Maharashtra
नरेंद्र मोदी व अमित शाह जवाब दें-:
4. देश के मंत्रीमंडल को पंगु क्यों बनाया?
5. दलबदल और खरीद फरोख्त का नंगा तांडव क्यों?
6. एक अल्पमत की सरकार बना इतने दिन तक बहुमत का ड्रामा क्यों?
7. भ्रष्टाचार के मुक़दमे वापस क्यों लिए?
8. संविधान की धज्जियां क्यों उड़ाई?
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उद्धव ठाकरे बनेंगे सीएम, बाला साहेब थोराट और जयंत पाटिल हो सकते हैं डिप्टी सीएम