मीडिया कर्मी बनकर आए थे शूटर्स, सरेंडर से पहले लगाया जयश्री राम का नारा, क्यों ली अतीक और अशरफ की जान...

Webdunia
रविवार, 16 अप्रैल 2023 (09:35 IST)
प्रयागराज। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को 3 हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी। जब पुलिस दोनों को यहां एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। मीडिया कर्मी बनकर आए थे शूटर्स। अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद तीनों ने सरेंडर कर दिया। इससे पहले उन्होंने जयश्री राम के नारे लगाए। मीडिया खबरों के अनुसार, शूटर्स अतीक की हत्या कर खुद माफिया बनना चाहते थे।
 
तीन हमलावर लवलेस तिवारी, सन्नी सिंह और अरुण मौर्य वीडियो फुटेज में अतीक और अशरफ को गोली मारते नजर आ रहे हैं और गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर जाते हैं। गोलियों से छलनी दोनों के शवों को घटनास्थल से ले जाया गया। इस सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव है।
 
पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर तीन पिस्तौल, एक मोटर साइकिल, एक वीडियो कैमरा और एक न्‍यूज चैनल का लोगो पड़ा मिला है। तीनों हमलावर 22-23 साल के हैं। वे मीडियाकर्मी बनकर आए थे और घटना को अंजाम दिया। उन्होंने अपने गले में पहचान पत्र भी लटका रखे थे। हमला उस समय हुआ जब मीडियाकर्मी ‘बाइट’ ले रहे थे। मीडियाकर्मी बनकर आए हमलावरों ने बाइट लेने का प्रयास किया और इसी दौरान उन्होंने गोलीबारी की।
 
अतीक के गिरते ही हमलावरों ने दोनों भाइयों को घेरकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। आरोपी 48 घंटे से प्रयागराज में थे। पुलिस उन होटलों पर छापेमारी कर रही है जहां आरोपी ठहरे हुए थे।
 
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। लवलेस बांदा, अरूण हमीरपुर और सन्नी कासगंज का रहने वाला था।

हत्याकांड के बाद शूटर लवलेश तिवारी के पिता ने कहा कि लवलेश का हमसे लेना-देना नहीं था। 5-6 दिन पहले वह बांदा स्थित घर आया था। पहले भी वो कभी-कभी घर आता था। पहले भी वो एक मामले में जेल गया था। लवलेश नशा करता है। वहीं सन्नी के भाई ने भी कहा कि वह बचपन में ही घर छोड़कर चला गया था और अलग रह रहा था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

LIVE : कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 2 ऑपरेशनों में 6 आतंकी ढेर

फारूक अब्दुल्ला बोले, जम्मू-कश्मीर में रातों-रात बदलाव की उम्मीद अवास्तविक

जयशंकर ने पहली बार की तालिबान सरकार से बात, अफगानिस्तान भी भारत के साथ

अगला लेख