Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसान महापंचायत के साथ UP की राजनीति में एंट्री करेंगे अरविंद केजरीवाल

हमें फॉलो करें किसान महापंचायत के साथ UP की राजनीति में एंट्री करेंगे अरविंद केजरीवाल
, सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (21:04 IST)
नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में 28 फरवरी को मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आप ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: Farmer Protest : केजरीवाल ने दोहराया किसानों के प्रति अपना समर्थन, हरसंभव मदद को तैयार...
आम आदमी पार्टी (आप) ने नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का जोरदार समर्थन किया है। केजरीवाल दो बार दिल्ली के सिंधु सीमा का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। सिंघु सीमा किसानों के विरोध प्रदर्शन का एक प्रमुख स्थल है। 
 

आप ने एक ट्वीट में कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 28 फरवरी 2021 को उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों का समर्थन करने के लिए महापंचायत बुलाई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों के प्राइवेटाइजेशन की बना रही है योजना