Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल सरकार की ‘फरिश्ते दिल्ली के’ से बची 10 हजार से ज्यादा की जान, जानिए क्या है 14 माह से चल रही योजना में खास

Advertiesment
हमें फॉलो करें Farishte Delhi Ke
, रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (07:09 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार की ' फरिश्ते दिल्ली के ' योजना के तहत सजग नागरिकों ने अब तक 10,000 से अधिक लोगों की जान बचाई हैं। अक्टूबर 2019 में शुरू की गई यह योजना लोगों को सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को बचाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली की फ़रिश्ते योजना में अब तक 10 हज़ार से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा चुकी है। लोग आगे आकर एक दूसरे की मदद कर रहे हैं, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद आप भी ज़रुर करें। किसी की ज़िंदगी बचाना पुण्य का काम होता है।‘
 
उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के एक ट्वीट को टैग किया, जिसमें उन्होंने इस योजना पर एक ‘केस स्टडी’ की वीडियो क्लिप साझा की थी।
 
जानिए क्या है यह योजना : स्कीम के तहत दिल्ली की सीमा में दुर्घटना, आग लगने की वजह से कोई घायल हुआ है तो नजदीकी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में लेकर जाएं। लाखों का इलाज का दिल्ली सरकार उठाएगी। मरीज के अस्पताल बदलने से लेकर एम्बुलेंस की सुविधा का खर्च केजरीवाल सरकार देगी। इसमें कोई पूछताछ नहीं होगी इसमें मदद करने वालों को 2 हजार रुपए का इनाम भी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसान आंदोलन, शरद पवार की सचिन तेंदुलकर को नसीहत