Dharma Sangrah

अनलॉक होने लगा मध्यप्रदेश! 1 जून से कार्यालय आएंगे 100% अधिकारी और 50% कर्मचारी

Webdunia
रविवार, 30 मई 2021 (23:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार को निर्देश दिए कि 1 जून से सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत अधिकारियों एवं 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किए जाएंगे।
 
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एक जून 2021 से सभी शासकीय कार्यालयों में शत-प्रतिशत अधिकारी उपस्थित रहेंगे। निर्देशों में कहा गया है कि अत्यावश्यक सेवाएं देने वाले कार्यालयों को छोड़कर शेष कार्यालय 100 प्रतिशत अधिकारियों एवं 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं में कलेक्ट्रेट, पुलिस, आपदा प्रबंधन, फायर, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, जेल, राजस्व, पेयजल आपूर्ति, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, विद्युत प्रदाय, सार्वजनिक परिवहन, कोषालय और पंजीयन सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त भी अत्यावश्यक सेवाओं का निर्धारण जिला कलेक्टर कर सकेंगे।
 
अधिकारी ने बताया कि ये निर्देश 15 जून 2021 तक प्रभावशील रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन के निर्देश भी दिए गए हैं।
 
अप्रैल में राज्य सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण के तेजी से फैलने के चलते सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति 10 प्रतिशत कर दी थी।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को घोषणा की थी कि प्रदेश सरकार ने 'कोरोना कर्फ्यू' के प्रतिबंधों में 1 जून से चरणबद्ध तरीके से छूट दी जाएगी, लेकिन सप्ताहांत के दौरान पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए PM, 2 हिन्दू सांसद भी मंत्री बने

बेटों को सता रहा इमरान खान की हत्‍या का डर, पूर्व कप्‍तानों ने लिखा पाकिस्‍तान सरकार को पत्र

'मैं 2014 में CM बन सकता था' — हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा राजनीतिक खुलासा

सिद्धारमैया का वो मास्टरस्ट्रोक, जिसने DK के 'शक्ति प्रदर्शन' पर फेरा पानी

जियो आरोग्य AI से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

अगला लेख