Hanuman Chalisa

बेटा बागी होकर सपा प्रत्याशी बना, पिता कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Webdunia
शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (13:53 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को चुनाव आयोग को भेजी गई स्टार प्रचारकों की सूची में अपने बेटे को समाजवादी पार्टी से नामांकन दाखिल करवाने वाले पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी और पाकिस्तान की प्रशंसा कर विवादों में घिरे पंजाब सरकार के मंत्री नवजोतसिंह सिद्धू का नाम भी शामिल है।
 
 
कांग्रेस ने आज 35 नेताओं की सूची चुनाव आयोग को भेजी है। इसमें पहला नाम पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का है। इसके अलावा इसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रदेश प्रभरी दीपक बावरिया, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और पार्टी के मीडिया विभाग की प्रमुख शोभा ओझा का नाम भी शामिल है।
 
 
पार्टी की इस सूची में पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी का नाम भी रखा गया है। लंबे समय से अपने बेटे नितिन चतुर्वेदी के लिए टिकट मांग रहे चतुर्वेदी के बेटे को इस बार भी पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया था। इसके बाद कल ही उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए अपने बेटे को राजनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करवाया है।
 
 
पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोतसिंह सिद्धू का नाम सूची में दो बार शामिल किया गया है। सिद्धू दो बार पाकिस्तान की प्रशंसा कर विवादों में घिर चुके हैं। पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान गए सिद्धू वहां के सैन्य प्रमुख कमर जावेद बाजवा से गले मिले थे। इसी यात्रा के दौरान उन्होंने पाकिस्तान की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े थे। इसके बाद पिछले दिनों उन्होंने पाकिस्तान की दक्षिण भारत से तुलना करते हुए दक्षिण भारत की आलोचना की थी। उनके इस बयान का भी जम कर विरोध हुआ था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

रात के अंधेरे में सक्रिय हो रहे टैंकर माफिया, दिन में निशुल्‍क, रात में 800 में बिक रहा पानी

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

अगला लेख