Hanuman Chalisa
✕

नीमच में 23 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर, जावद में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार

Webdunia
शनिवार, 17 नवंबर 2018 (13:16 IST)
नीमच। मध्यप्रदेश विधानसभा में नीमच जिले से कुल 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से नीमच विधानसभा क्षेत्र में नौ उम्मीदवार, मनासा में सात और जावद में आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नीमच और मनासा में मुख्य टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है, जबकि जावद में कांग्रेस में हुई बगावत के कारण त्रिकोणीय संघर्ष के आसार बन रहे हैं।


आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नीमच विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा विधायक दिलीप सिंह परिहार को कांग्रेस के सत्यनारायण पाटीदार चुनौती दे रहे हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने नवीन अग्रवाल, सपाक्स ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र गौड़, बहुजन समाज पार्टी ने प्रेमचंद और शिवसेना ने स्नेहलता शर्मा को टिकट दिया है। नीमच में परमानंद शर्मा, रेशमा बी और अनवर अली निर्दलीय रूप से मैदान में हैं।

मनासा क्षेत्र में भाजपा ने अनिरुद्ध मारु और कांग्रेस ने किसान नेता उमराव सिंह गुर्जर को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजिन्दर कौर आम आदमी पार्टी, कमलेश सुथार शिवसेना, कारूलाल बंजारा बसपा और समरथ मेघवाल एवं रवीन्द्र सोनी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

दूसरी ओर जावद क्षेत्र में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्रकुमार सखलेचा के पुत्र और तीन चुनावों से जीत रहे ओमप्रकाश सखलेचा को लगातार चौथी बार आजमाया है। कांग्रेस ने पिछला चुनाव बागी होकर लड़े राजकुमार अहीर को टिकट दिया है तो इससे नाराज होकर कद्दावर नेता समंदर पटेल ने बगावत कर निर्दलीय रूप से उम्मीदवारी जताई है।

जावद में आम आदमी पार्टी से सत्यनारायण ओझा, शिवसेना से पप्पू शिवलाल, बसपा से बालचन्द्र वर्मा और निर्दलीय रूप से गोपाल सिंह और हेमन्त सोनी चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2013 के चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सीटों से 24 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। इनमें नीमच से 9, मनासा से 7 और जावद से 8 प्रत्याशी थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

अगला लेख