Hanuman Chalisa

राजस्थान में एक भी मुस्लिम को भाजपा का टिकट नहीं, कांग्रेस ने 9 उम्‍मीदवारों पर लगाया दांव

Webdunia
शनिवार, 17 नवंबर 2018 (12:56 IST)
जयपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुसलमानों से परहेज के बाद भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में भी मुस्लिम उम्मीदवारों से दूरी बनाती दिख रही है और डेढ़ सौ से भी अधिक उमीदवारों के चयन में उसने मुस्लिम समुदाय से किसी को भी टिकट नहीं दिया है, जबकि कांग्रेस ने 9 मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाया है।


राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा ने अब तक कुल 162 उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने अब तक 93 मौजूदा विधायकों पर दोबारा भाग्य आजमाया है। साथ ही पार्टी ने 11 ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जो भाजपा नेताओं के परिवारों से हैं। पार्टी ने 37 नए चेहरों को भी टिकट दिया है लेकिन इस सारी कवायद में मुस्लिम समुदाय को पूरी तरह दरकिनार किया गया है और अब तक एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है।

अलबत्ता पार्टी ने बाड़मेर के तारामठ के गादिपति, महंत प्रताप पुरी को पोखरण सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प बनाने के लिए कांग्रेस ने बाड़मेर में अच्छा प्रभाव रखने वाले अपने नेता गाजी फकीर के बेटे सालेह खान को मैदान में उतारा है।

कुछ अन्य धर्माचार्य भी भाजपा से टिकट लेने की जुगत लगा रहे हैं। इनमें झुंझनू के लोहार्गल मठ के महंत अवधेशाचार्य नवलगंज शेखावटी से टिकट की जुगाड़ में हैं। महंत बालकनाथ के उत्तराधिकारी चांदनाथ भी बहरोड़ सीट से और आदित्यनाथ तिजारा सीट से टिकट की लाइन में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

मिलिट्री इंटेलिजेंस और GRP की संयुक्त कार्रवाई में अयोध्या में सेना का फर्जी हवलदार गिरफ्तार

MSP पर रिकॉर्ड खरीद से UP के किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ, अनाज की खरीद में बना कीर्तिमान

मेरठ साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता, 2026 में 365 पीड़ितों को लौटाए 1.90 करोड़, 40 अभियोग दर्ज, 40 अपराधी कानून के शिकंजे में

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

दतिया उपचुनाव में समर्थकों से बोले नरोत्तम मिश्रा, किसी की हिम्मत नहीं मेरे कार्यकर्ता का नुकसान करें दें?

अगला लेख