ramcharitmanas

Mangal dosh : मंगल यदि अष्टम भाव में है तो क्या करें और जानिए भविष्य

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2023 (11:43 IST)
Eighth house in mars: आपकी जन्म कुंडली में यदि मंगल आठवें भाव में स्थित है तो यह कुंडली मांगलिक दोष की मानी जाएगी। आठवें भाव का मंगल भाव का मंगल बहुत खराब माना जाता है। यह अचानक घटना और दुर्घटना को जन्म देता है। यदि आपकी कुंडली में मंगल आठवें खाने में है तो उसका सटीक समाधान मंगलदेव ग्रह मंदिर, अमलनेर में बहुत ही अच्छे तरीके से होता है। तुरंत ही वहां जाकर इसकी शांति कराना चाहिए। वहां जाने से पहले आप आजमा सकते हैं ज्योतिष और लाल किताब के कुछ खास उपाय।
 
 
आठवें भाव में मंगल का स्वभाव | Ashtam bhav ka mangal ka fal : आठवें भाव का मंगल मौत का फंदा जानों। हौसला तो बुलंद रहता है, लेकिन यदि नौकरी या व्यापार में ही उसका उपयोग करें तो ही सही है। जुबान का कड़वा है तो मूर्ख भी होगा। 
 
अष्टम भाव में मंगल है तो क्या करें | What to do if there is Mars in the Seventh house :
 
1. गले में चांदी की चेन पहनें।
2. नित्य हनुमान चालीसा पढ़ें।
3. सफेद सुरमा लगाएं।
4. बंदर को गुड़ और चने खिलाएं।
5. तंदूरी मीठी रोटी कुत्ते को 40 या 45 दिन तक खिलाएं।
अष्टम भाव में मंगल का भविष्यफल फल | Saptam me mangal ka fal: पत्नी से अच्छा व्यवहार करें और विधवा स्त्री का अपमान न करें। अन्यथा मुसीबत में पड़ जाएंगे। कड़वे वचन ना बोलें और घमंड से बचें, अन्यथा जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे। पराई स्त्री पर बुरी नजर ना डालें, अन्यथा हमेशा दूसरों पर ही आश्रित रहना होगा। लोगों पर अपने विचार ना थोपें, जिद्दी न बनें। मांस और मदीरा सेवन से उग्र स्वभाव में आग में घी डालने वाला काम होगा। 
 
बड़े भाई के होने की संभावना कम ही रहती है। अष्टम भाव से आयु तथा जीवन में आने वाली बाधाओं का विचार किया जाता है। इस भाव से मंगल दोष बने अथवा इस पर मंगल की दृष्टि पड़े, तो अनेकानेक बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि मंगल दोष की शांति कराई जाए। महाराष्ट्र में जलगांव के पास मंगलदेव का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां पर मंगल दोष की शांति बहुत ही उचित मूल्य पर होती है। मंगलवार के दिन यहां पर लाखों लोग आते हैं। मंगल शांति के लिए पहले से ही ऑनलाइन और मोबाइल पर संपर्क करके रजिस्ट्रेशन कराकर जाना होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

हारे का सहारा से कीर्तन जैम तक: खाटू श्याम और जगन्नाथ जी के प्यार में क्यों पागल है Gen Z?

Gen Z And Krishna: जेन-जी का क्या है श्रीकृष्ण से कनेक्शन?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

29 August Birthday: आपको 29 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख