Publish Date: Fri, 30 Mar 2018 (10:33 IST)
Updated Date: Fri, 30 Mar 2018 (10:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया कस्बे में 2 पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पथराव की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात सिलावटपुरा मोहल्ले में 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते दोनों ओर से पथराव की घटना हुई जिसमें आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। बताया गया है कि सोहेल कुरैशी और चंचल खत्री के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
हालांकि घटना के तुरंत बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले को शांत करा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। (वार्ता)