Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंजीनियर के घर चल रहा था सेक्स रैकेट

Advertiesment
Chatarpur
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पीडब्लयूडी के सब इंजीनियर के घर पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। 
 
मामला छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना के नई गल्ला मंडी क्षेत्र का है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह में अन्य युवक-युवती भी शामिल हो सकते हैं। 
 
जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर अंचल जैन ने नई गल्ला मंडी स्थित अपने मकान को जीतू पाराशर नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां आए दिन लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। रोज नई-नई लड़कियां देर रात आती हैं और फिर सुबह चली जाती है।
 
स्थानीय लोगों ने भी इन संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस से शिकायत भी की थी। इस पर पुलिस ने बुधवार देर रात कार्रवाई करते हुए यहां छापा मारा। पुलिस ने यहां से दो लड़की और एक लड़के को गिरफ्तार किया है। मौके से पकड़े गए युवक का नाम नीलेश वर्मा है और वो भोपाल के आनंद नगर का निवासी है। कार्रवाई के दौरान सेक्स रैकेट चलाने वाला सरगना मौके से फरार हो गया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाथ में मोबाइल फटा, बच्चा गंभीर रूप से घायल