Publish Date: Sat, 24 Mar 2018 (14:08 IST)
Updated Date: Sat, 24 Mar 2018 (14:58 IST)
मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के बेगमगंज में कुछ महिलाओं और लड़कियों ने छेड़छाड़ से तंग आकर मजनुओं को सरेआम चप्पलों से धुन दिया। इस पिटाई का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
मामला बेगमगंज के मरखेड़ा टप्पा गांव का है जहां महिलाओं ने सरेआम छेड़ने और अश्लील फब्तियां कसने पर तीन मजनुओं की पुलिस ने सरेआम महिलाओं से पिटाई कराई और सभी मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
पता चला है कि ग्राम मरखेड़ा टप्पा के तीन लड़कों ने पहले तो एक नाबालिग की फोटो खींची फिर छेड़छाड़ कर उसे अपने एक मित्र के साथ भागने के लिए दबाव बनाया। लड़की ने जब इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।
शिकायत के बाद पुलिस तत्काल गांव पहुंची और निशानदेही पर तीनों को घेरकर पकड़ा और चौपाल पर सरेआम लड़कियों से और परिजनों से पिटाई करवाई साथ ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।