Publish Date: Sat, 24 Mar 2018 (10:23 IST)
Updated Date: Sat, 24 Mar 2018 (10:28 IST)
छिंदवाड़ा। मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम के जन्म महामहोत्सव के लिए छिंदवाड़ा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया। शहर में हर तरफ केसरिया रंग छाया हुआ है।
शहर के सभी मुख्य मार्गों पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई। यहां बड़े-बड़े स्वागत द्वार, भगवा ध्वज तोरण के साथ ही बैनर व पोस्टर लगाए गए।
श्रीराम जन्म महामहोत्सव के अवसर पर 25 मार्च को दादाजी धूनीवाले दरबार से विशाल मोटरसाइकल एवं वाहन रैली निकाली जाएगी। विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में रामभक्तों की टोलियां पूरी रात मेहनत कर इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु तैयारियों में जुटी रहीं।