Hanuman Chalisa

इंदौर में तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज, दिखा यह खूबसूरत नजारा

Webdunia
रविवार, 21 जुलाई 2019 (20:05 IST)
इंदौर। इंदौर में रविवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली और देखते ही देखते काले मेघों ने आसमान पाट दिया। फिर उमस से परेशान लोगों को तेज बारिश ने राहत दी। करीब पौन घंटे जमकर पानी बरसा और जैसे बारिश बंद हुई वैसे ही मौसम खुल गया। इस दौरान आसमान में कुछ मिनटों के लिए इंद्रधनुष का यह खूबसूरत नजारा भी दिखाई दिया।
 
वेबदुनिया के पाठक नीतेश गेहलोत ने यह शानदार नजारा अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसमें आसमान में घने बादलों के बीच बिल्डिंग्स के ऊपर इंद्रधनुष दिखाई दे रहा है।
 
इस बीच मौसम विज्ञान भोपाल केन्द्र के वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश की तरफ आना था, वह कल अचानक महाराष्ट्र के नीचे होते हुए दक्षिण भारत की तरफ निकल गया है।
 
इसी प्रकार द्रोणिका (मानसूनी ट्रफ लाइन) भी राजस्थान से मध्यप्रदेश की तरफ आने के बदले राजस्थान के फालौदी, सवाईमाधोपुर, उत्तर प्रदेश के बांदा, बिहार के छपरा और पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। 
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब मध्यप्रदेश को कुछ दिन और अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि मध्यप्रदेश की तरफ उन्मुख होने वाला कोई भी सिस्टम अब न तो बंगाल की खाड़ी से है और ना ही अरब सागर में।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख