चंद्रयान-2 का काउंटडाउन शुरू, सोमवार दोपहर 2:43 बजे होगी लॉन्चिंग

Webdunia
रविवार, 21 जुलाई 2019 (19:44 IST)
बेंगलुरु। भारत का चांद पर दूसरा मिशन चंद्रयान-2 जो कुछ तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया था अब वह 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का रिहर्सल सफल रहा है और इसका काउंटडाउन रविवार शाम 6:43 से शुरू हो गया।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, 'चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के लिए काउंटडाउन शाम 6:43 पर शुरू हुआ। इसका प्रक्षेपण सोमवार 22 जुलाई 2019 तड़के दो बजकर 43 मिनट पर होगा।'

इसरो के अनुसार ‘चंद्रयान-2’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा, जहां वह इसके अनछुए पहलुओं को जानने का प्रयास करेगा। इससे 11 साल पहले इसरो ने अपने पहले सफल चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ का प्रक्षेपण किया था जिसने चंद्रमा के 3,400 से अधिक चक्कर लगाए और यह 29 अगस्त, 2009 तक 312 दिन तक काम करता रहा।

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने बताया कि सभी तैयारियां हो गई हैं और गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। प्रक्षेपण यान अच्छी स्थिति में है। प्रक्षेपण से पहले का अभ्यास सफलतापूर्वक ढंग से पूरा किया गया है।
 
इसरो प्रमुख ने कहा कि वैज्ञानिक चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चन्द्रयान-2 के लैंडर को उतारेंगे जहां अब तक कोई देश नहीं गया है।
 
‘बाहुबली’ कहे जा रहे भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण वाहन जीएसएलवी मार्क-।।। के जरिए होने वाला चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 14 जुलाई देर रात 2:51 बजे होना था। मिशन के प्रक्षेपण से 56 मिनट 24 सेकंड पहले मिशन नियंत्रण कक्ष से घोषणा के बाद रात 1.55 बजे रोक दिया गया था।
 
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिक उस समस्या की गंभीरता का आकलन कर रहे हैं, जिसने महत्वाकांक्षी 976 करोड़ रुपए के चंद्र मिशन को रोक दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जाति आरक्षण Train Compartment जैसा, जो लोग इसमें चढ़ गए.... सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में

चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पाक-चीन की 'फौलादी दोस्ती' से भारत को चुनौती

वॉर मॉक ड्रिल में क्या है हवाई हमले वाले सायरन बजाने के पीछे की मंशा, सायरन सुनते ही क्या करें?

Free में होगा रोड एक्सीडेंट के घायलों का इलाज, मोदी सरकार की नई स्कीम

सभी देखें

नवीनतम

Mock dril: मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर सहित 5 जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी

शहबाज शरीफ पहुंचे ISI मुख्यालय, क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर ली जानकारी

Indus Water Treaty : PM मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश जो पानी भारत का है, वह अब भारत के ही काम आएगा

महबूबा ने एलजी को पत्र लिखकर कहा, पहलगाम पर सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया मनमानी कार्रवाई जैसी

बेटियां बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अगला लेख
More