डबल इंजन की सरकार ने आपकी खुशियां डबल की, रीवा में बोले पीएम मोदी, 66 हजार पोलिंग बूथों पर होगा मन की बात का प्रसारण

विकास सिंह
सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (13:47 IST)
भोपाल। चुनावी साल में प्रदेश की जनता को सौगातें देने के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। सोमवार को विंध्य के रीवा दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को हजारों करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ एक करोड़ 25 लाख लाभार्थियों को भू-अधिकार योजना के तहत जमीन का पट्टा देने के साथ पीएम आवास योजना के तहत 4 लाख से अधिक लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 2300 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं की सौगात भी दी।    

डबल इंजन सरकार का विकास मॉडल-रीवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं पीएम आवास योजना, नल जल योजना, गरीबों को मुफ्त अनाज देने सहित अन्य योजनाओं को बताने के साथ पहले की कांग्रेस सरकार पर गरीब और गांव की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को उल्लेख करते हुए कहा कि पूज्य बापू कहते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है लेकिन कांग्रेस सरकारों ने गांधी के विचारों को अनसुना कर दिया। कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की। वहीं 2014 के बाद भाजपा सरकार ने पंचायतों के सशक्तिकरण के जरूरी कदम उठाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की करोड़ो महिलाओं को घर की मालकिन बनाया  है और आज इन मकानों की कीमत लाखों में है। ऐसे में भाजपा सरकार ने करोड़ों दीदियों को  लखपति बनाया है।

66 हजार पोलिंग बूथों पर मन की बात का प्रसारण-कार्यक्रम में प्रधामंत्री ने 30 अप्रैल को मन की बात के 100वें एपिसोड के होने वाले प्रसारण का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद इसका ब्रेसबी से इंतजार कर रहे है क्योंकि सेंचुरी की बात कुछ और होती है। उन्होंने कहा कि मन की बात में वह कई बार मध्यप्रदेश की बात कर चुके है। वहीं कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का जिक्र करते हुए कहा कि मन की बात हमें प्रेरणा देती है। हमें राह दिखाती है। अच्छे कामों को सामने लाती है, हमारा मार्गदर्शन करती है। इसलिए 30 अप्रैल के दिन मध्यप्रदेश में सभी 53 हजार गांव में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 66 हजार पोलिंग बूथ पर और नगर में सभी वार्डो पर मन की बात सुनने का इंतजाम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए हर जगह प्रशासन और भाजपा के कार्यकर्ता पूरी व्यवस्था कर रहे है।

वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राज्य में विंध्य में सड़कों का बुरा हाला था। सड़कों में गड्डे थी या गड्डों में सड़के थी यह पता  नहीं नहीं चलता था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने गरीबों को घर नहीं दिया था।  

विंध्य पर भाजपा का फोकस क्यों?-मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 30 सीटें विंध्य क्षेत्र से आती है। प्रदेश की राजनीति में विंध्य का हमेशा से दबदबा रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विंध्य की 24 सीटों पर जीत हासिल की थी। विंध्य में भाजपा की यह बड़ी जीत काफी चौंकाने वाली थी। 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सत्ता में वापसी करने वाली कांग्रेस को विंध्य में बड़ा झटका लगा था। विधानसभा चुनाव में विंध्य में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था और वह केवल 6 सीटें जीत पाई थी।

ऐसे में भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले अपने इस गढ़ को सुरक्षित रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। फरवरी में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विंध्य आकर अंचल में चुनावी रणभेरी बजा दी है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपना पूरा फोकस मध्यप्रदेश पर कर दिया है। भाजपा विधानसभा चुनाव में अपने इस गढ़ को सुरक्षित रख प्रदेश में सत्ता में वापसी का खाका तैयार कर रही है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात

LIVE: भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं ट्रंप, जानिए क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

चीन ने भी किया सीजफायर का समर्थन, पाकिस्तान को लेकर NSA अजीत डोभाल से क्या कहा?

Ceasefire Violation : 4 राज्यों में कई स्थानों पर रातभर रहा ब्लैकआउट, कहां कहां बंद रही लाइटें?

अगला लेख
More