Hanuman Chalisa

छात्रसंघ चुनाव : नीमच में चली गोली, छात्र की मौत

Webdunia
रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (16:13 IST)
मुस्तफा हुसैन
 
नीमच। नीमच में छात्र संघ चुनाव के बीच गोली चल जाने से एक छात्र की मौत हो गई। इस घटना का पुलिस छात्र संघ चुनाव से प्रत्यक्ष संबंध नहीं मान रही लेकिन उसका कहना है अप्रत्यक्ष संबंध है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है।
 
इस संबंध में एसपी नीमच तुषारकांत विद्यार्थी के अनुसार नीमच से 18 किलोमीटर दूर जावद में बीती रात करीब 11.30 बजे सामुदायिक भवन पर शासकीय पटवारी नवीन तिवारी पर देसी पिस्टल से फायर किया लेकिन गोली नहीं चली। लेकिन जब पिस्टल को नीचे कर वह देखने लगा कि गोली क्यों नहीं चली तो फायर हो गया। इसी गोली से 12वीं के छात्र राहुल बंजारा की मौत हो गई।
 
जबकि इस मामले में मृतक छात्र बंजारा से जुड़े सामाजिक नेता देवीसिंह गौड़ का आरोप है कि यह सीधे हत्या का मामला है, क्योंकि अवैध हथियार से पटवारी नवीन तिवारी ने फायर किया, जो शासकीय सेवक होते हुए अघोषित तौर पर हिन्दू छात्र संघ नामक संगठन चला रहा था और छात्रों को चुनाव लड़वा रहा था। इस पूरे मामले में पटवारी तिवारी और उसके साथी हिन्दू छात्र संगठन के सदस्य दोषी हैं।
 
इस हत्या के मामले को लेकर बंजारा समाज ने करीब 4 घंटे तक नीमच-कोटा इंटरस्टेट हाईवे भी जाम किया और हिन्दू छात्र सेना के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
 
एसपी विद्यार्थी ने बताया कि हमने पटवारी नवीन तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर वह पिस्टल भी बरामद कर ली है। एसपी विद्यार्थी ने कहा कि मृतक और आरोपी का सीधा चुनाव से कोई संबंध नहीं था, पर दोनों ही अप्रत्यक्ष रूप से हिन्दू छात्र सेना को सपोर्ट करते थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

सिंहस्थ के लिए कार्यों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे काम

योगी कैबिनेट ने लगाई औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर मुहर

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

गोरखपुर में 491 करोड़ की लागत से बनेगा वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय

अगला लेख