dharma sangrah

मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी, कहा भूलवश कहे शब्दों के लिए सेना से मांगता हूं क्षमा

विकास सिंह
शुक्रवार, 23 मई 2025 (18:11 IST)
भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने एक बार माफी मांगी है। विजय शाह ने अपनी माफीनामे के वीडियो में कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलित हूँ, मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर एवं सम्मान हमेशा रहा है। मेरे द्वारा कहे गये शब्दो से समुदाय, धर्म, देशवासियो को दुख पहुँचा है, यह मेरी भाषाई भूल थी, मेरा आशय किसी भी धर्म, जाति एवं समुदाय को ठेस पहुँचाने, आहत करने का नही था, मैं भूलवश अपने द्वारा कहे गये शब्दो के लिये पूरी भारतीय सेना से, बहन कर्नल सोफिया से, एवं समस्त देशवासियो से पूरी तरह से क्षमा प्रार्थी हूँ और पुनः हाथ जोडकर माफी माँगता हूँ।
 
गौरतलब है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले मंत्री विजय शाह के माफीनामे को खारिज कर चुकी है। कोर्ट ने पूरे मामले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि  ‘ऐसी गंदी टिप्पणी जिसपर पूरा देश शर्मिंदा है। इसके साथ ही कोर्ट ने अपमानजनक बयान को लेकर विजय शाह को जमकर फटकार लगाई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आपकी टिप्पणी से पूरा देश शर्मिंदां है। सार्वजनिक पद पर होने के नाते आपके अपने बयानों में बेहद सावधानी बरतनी थी। अब यह आप पर है कि खुद को कैसे सुधारते है। वहीं कोर्ट ने पूरे मामले की जांच के लिए SIT का गठन का निर्देश देते हुए 28 मई तक मंत्री की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। 

वहीं सुप्रीम  कोर्ट के आदेश पर पर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। एसआईटी में  सागर आईजी प्रमोद शर्मा, PHQ SAF डीआईजी कल्याण चक्रवर्ती और डिंडोरी एसपी वहिनी सिंह शामिल है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख