Publish Date: Fri, 27 Jul 2018 (23:25 IST)
Updated Date: Sat, 28 Jul 2018 (01:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में 1 जून से 27 जुलाई तक 22 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 26 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या मात्र 3 है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले जबलपुर, मंडला, दमोह, टीकमगढ़, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, भिंड, आगर-मालवा, मुरैना, शिवपुरी, गुना, दतिया, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन और राजगढ़ हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, छिंदवाड़ा, कटनी, सिवनी, सागर, पन्ना, नरसिंहपुर, सीधी, छतरपुर, सिंगरौली, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, मंदसौर, देवास, श्योपुरकलां, ग्वालियर, भोपाल, विदिशा, हरदा, बैतूल और अशोकनगर हैं। कम वर्षा वाले जिले आलीराजपुर, डिंडोरी और रीवा हैं। (भाषा)