Publish Date: Sat, 20 Jan 2018 (12:32 IST)
Updated Date: Sat, 20 Jan 2018 (14:49 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में 17 जनवरी को हुए नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना से जुड़ी हर जानकारी...
* मध्यप्रदेश के गुना जिले की राघौगढ़ नगरपालिका सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी आरती शर्मा ने जीत हासिल कर ली।
* यह वही सीट है, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने करीब 50 साल पहले कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नगरपालिका में अध्यक्ष पद जीत हासिल कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
* राघौगढ़ नगरपालिका के कुल 24 वार्ड में से 20 में पार्षद पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि चार में भाजपा के पार्षद चुने गए।
* धार में कांग्रेस की जीत, पानसेमल में भाजपा जीती।
* पलसूद और राजपुर में भाजपा की जीत।
* पीथमपुर नगर परिषद में भाजपा की कविता वैष्णव ने चुनाव जीता।
* ओंकारेश्वर नगर परिषद में भाजपा के अंतर सिंह 1622 मतों से जीते। 15 वार्डों में 12 में भाजपा और 3 में कांग्रेस पार्षद जीते।
* अनूपपुर के जैतहरी में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नवरतनी शुक्ल ने भाजपा की सुनीता जैन को 1129 मतों से हराकर चुनाव जीता।
* नगर परिषद खिलचीपुर में हुए खाली व भरी कुर्सी के चुनाव में 340 मतों से खाली कुर्सी की जीत हुई। भाजपा के दीपक नागर की राईट टू रिकॉल के तहत हुई हार।
* बड़वानी के अंजड़ में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई, वहीं सभी 15 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
* खेतिया में भाजपा के 13 व कांग्रेस के 2 पार्षद जीते।
* सेंधवा नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बसंती बाई निर्विरोध जीती हैं। इसी के साथ कुल 24 वार्डों में से 11 वार्डों पर निर्विरोध चुनाव हुए। केवल 13 वार्डों के लिए मतगणना हुई जिसमें वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
* भिंड में बसपा की संगीता सुदीप यादव की वापसी हुई है, वे 676 वोटों से अधिक से जीत गई।
* धार के डही में भाजपा के कैलाश सिंह कन्नौज ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीते। भाजपा के 12 पार्षद भी जीते।
* धरमपुरी में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी साबिर पहलवान जीते।
* मनावर में कांग्रेस की संगीता पाटीदार ने चुनाव जीता।
* सरदारपुर में कांग्रेस के महेश भाबर ने अध्यक्ष का चुनाव जीता।
* धामनोद में भाजपा का नगरपालिका पर कब्जा। भाजपा के दिनेश शर्मा जीते।
* देवास के करनावद में भाजपा की कांताबाई पाटीदार 853 वोट से चुनाव हार गईं।
webdunia
Publish Date: Sat, 20 Jan 2018 (12:32 IST)
Updated Date: Sat, 20 Jan 2018 (14:49 IST)