Hanuman Chalisa

IIT इंदौर के परिसर में देखा गया लकड़बग्घा, छात्रों को सावधान रहने की दी सलाह

Webdunia
शुक्रवार, 7 जून 2019 (22:36 IST)
इंदौर। इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के परिसर में लकड़बग्घा देखे जाने के बाद संस्थान प्रशासन ने वन विभाग को इसकी सूचना देने के साथ अपने विद्यार्थियों और स्टाफ को सावधान रहने को कहा है।
 
आईआईटी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर सिमरोल क्षेत्र में इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान के परिसर में एक व्यक्ति को कल गुरुवार को एक लकड़बग्घा दिखाई दिया। हालांकि पलक झपकते ही यह वन्यजीव ओझल हो गया।
 
अधिकारी ने बताया कि आईआईटी के सुरक्षा विभाग की ओर से वन विभाग को लकड़बग्घे के बारे में सूचना दी गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों और स्टाफ को सावधान रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने हालांकि कहा कि आईआईटी परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं लिहाजा लकड़बग्घे के देखे जाने के बाद परिसर में भय का माहौल नहीं है।
 
इस बीच वन विभाग के रेंजर खुर्शीद खान ने बताया कि आईआईटी परिसर में खोज अभियान के दौरान लकड़बग्घे के पंजों के निशान मिले हैं हालांकि फिलहाल इस वन्यजीव का अता-पता नहीं है। आईआईटी परिसर के पीछे जंगल है और लिहाजा वन विभाग के कुछ सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि लकड़बग्घा दोबारा जंगल में चला गया हो।
 
बहरहाल, आईआईटी परिसर में जंगली जीवों की मौजूदगी की यह कोई पहली घटना नहीं है और नजदीकी जंगल से भटककर आईआईटी क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ जनवरी में इस संस्थान के परिसर में लगाए गए पिंजरे में कैद हो चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

MP-UP Sahyog Sammelan:साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, सीएम डॉ. यादव ने कहा- एमपी में निवेश की अनंत संभावनाएं

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

बंगाल में भाजपा उम्‍मीदवारों की चौथी सूची जारी, जानिए कौन कहां से लड़ रहा चुनाव?

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

अगला लेख