Publish Date: Fri, 17 Nov 2017 (09:09 IST)
Updated Date: Fri, 17 Nov 2017 (09:13 IST)
होशंगाबाद। मशीनों से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध के बाद शुक्रवार को रेत माफिया पर कलेक्टर अविनाश लवानिया और एसपी अरविन्द सक्सेना ने शिकंजा कस दिया।
अल सुबह अमले को भेजकर रेत उत्खनन कर रही 7 पोकलेन और 5 डंपरों को जब्त किया। कार्रवाई से माफिया में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है की रात करीब 3. 30 बजे अमला कार्रवाई के लिए निकला। इस दौरान जासलपुर से 2, बांद्राभान से रायपुर की ओर से 2, पवारखेड़ा और मेहरागांव से 1 पोकलेन जब्त की गई। वहीं जासलपुर से 5 डंपर भी जब्त किए गए। अमले की करवाई अभी जारी है।