Dharma Sangrah

बेटा अभिषेक अपने भविष्य का निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र, गोपाल भार्गव का बड़ा बयान

विकास सिंह
भोपाल। लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर बीजेपी में इस समय माथापच्ची जारी है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में अब  तक 17 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है, लेकिन अब तक पार्टी भोपाल, इंदौर और विदिशा जैसी महत्वपूर्ण  सीटों पर निर्णय नहीं ले सकी है।
 
बीजेपी लोकसभा चुनाव में क्या रणनीति अपना रही है और पार्टी ने लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर  किस तरह का क्राइटेरिया अपनाया है, इसको लेकर 'वेबदुनिया' के पॉलिटिकल एडिटर विकास सिंह ने नेता प्रतिपक्ष  गोपाल भार्गव से खास बातचीत की।
 
बातचीत में भार्गव ने कहा कि बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव के टिकट दो मुख्य मापदंड बनाए थे जिसमें  उम्मीदवार राजनीतिक परिवार से नहीं होना चाहिए और दूसरा 75 पार के नेताओं को टिकट नहीं देने पर निर्णय  लिया गया है।
 
'वेबदुनिया' के इस सवाल पर कि क्या इंदौर सांसद सुमित्रा महाजन, जो 76 साल की हैं, उन पर ये फॉर्मूला लागू  होगा? पर गोपाल भार्गव कहते हैं कि सुमित्रा महाजन के टिकट के बारे में निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय  अध्यक्ष अमित शाह और संसदीय बोर्ड फैसला करेंगे।
 
भोपाल, इंदौर और विदिशा से अब तक उम्मीदवार नहीं घोषित करने को भार्गव पार्टी की एक रणनीति बताते हैं व  कहते हैं कि मध्यप्रदेश में कुछ सीटों पर उम्मीदवार कौन होगा, इसका निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
 
बातचीत में गोपाल भार्गव बेटे अभिषेक भार्गव की सागर से टिकट दावेदारी वापस लेने पर कहते हैं कि पार्टी ने  जब राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वालों को टिकट नहीं देने का निर्णय किया तो उनके कहने पर बेटे ने  सार्वजनिक तौर पर अपना नाम वापस लेने का ऐलान कर दिया, लेकिन बेटे की दावेदारी खत्म होने पर गोपाल  भार्गव मायूस भी दिखते हैं। भार्गव साफ कहते हैं कि अभिषेक बालिग हैं और अपने भविष्य का निर्णय लेने के  लिए स्वतंत्र हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : राज्यसभा में पीएम मोदी बोले, ये संकट देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है

पवित्र दूध भी बना जहर, आंध्रा में दूध से 16 मौतों के बाद इंदौर में हड़कंप, खाद्ध विभाग एक्‍शन में, सैंपलिंग शुरू

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

क्या ममता बंगाल में चौथी बार बना रही हैं सरकार? भाजपा का दावा कितना मजबूत, जानिए ताजा पोल के रिजल्ट

चीन में चोरों की कैद से भागे 7 कुत्ते, 17 KM का लंबा सफर तय कर साथ-साथ लौटे घर, दिल छू लेगा VIDEO

अगला लेख