Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम मंदिर के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उनकी धर्मपत्नी ने दिया 1 माह का वेतन

Advertiesment
हमें फॉलो करें राम मंदिर के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उनकी धर्मपत्नी ने दिया 1 माह का वेतन

विकास सिंह

, रविवार, 17 जनवरी 2021 (13:29 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी स्तुति शर्मा ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना एक माह का वेतन दिया है।

श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने एक माह के वेतन 1 लाख रुपए एवं उनकी धर्मपत्नी स्तुति शर्मा ने अपने एक माह के वेतन 61 हजार रुपए का चेक रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख एवं निधि समर्पण अभियान के सह प्रमुख ओम प्रकाश सिसोदिया, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री एवं अभियान के प्रांत प्रमुख बृजेश चौहान, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव एवं विभाग मंत्री राजेश साहू को सौंपा।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर भी उपस्थित थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए दिखाई 8 ट्रेनों को हरी झंडी, पहली बार हुआ ऐसा