Hanuman Chalisa

भाजपा सांसद ने बगैर हेलमेट चलाई बाइक, भरा जुर्माना

Webdunia
गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (10:26 IST)
भोपाल। भोपाल संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा सांसद आलोक संजर ने बगैर हेलमेट के मोटरसाइकल चलाने के मामले में गलती स्वीकारते हुए जुर्माना भर दिया है।
 
संजर ने गुरुवार को कहा कि उनकी जानकारी में मामला आने पर बुधवार को वह स्वयं ही यातायात पुलिस कार्यालय पहुंचे और दो सौ पचपन रुपए का जुर्माना भरा।
 
संजर ने कहा कि वे स्वीकार करते हैं कि यहां एकात्म यात्रा के स्वागत के दौरान उन्होंने मोटरसाइकल चलाई थी और उस दौरान हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उन्होंने ट्विटर पर भी इस मामले को लेकर खेद जताया है। इसके अलावा वह कार में सफर के दौरान भी सीट बेल्ट लगाकर ही चलेंगे। उनका मानना है कि यातायात के सभी नियमों का पालन किया जाना चाहिए।
 
राज्य सरकार की ओर से निकाली जा रही एकात्म यात्रा हाल ही में राजधानी भोपाल में थी। इसका जगह जगह स्वागत किया गया था। एक फोटो वायरल हुआ है जिसमें सांसद संजर बाइक चला रहे हैं और पीछे एक नेता उनके साथ हैं। संजर ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। इसके बाद मामला यातायात पुलिस तक पहुंचा और फिर सांसद भी सक्रिय हुए। (वार्ता)
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

अगला लेख