'कड़कनाथ' भी बर्ड फ्लू की चपेट में, जानिए कोरोना काल में क्यों बढ़ी थी इसकी मांग

Webdunia
बुधवार, 13 जनवरी 2021 (08:01 IST)
झाबुआ। मध्यप्रदेश में कौओं के बाद मुर्गे की प्रजाति कड़कनाथ को भी बर्ड फ्लू ने अपनी चपेट में ले लिया है। झाबुआ में पिछले 5 दिनों में 2500 मुर्गों और चूजों के मारे जाने की खबर है।
 
कड़कनाथ में बर्ड फ्लू की खबर फैलते ही झाबुआ में हड़कंप मच गया। पशुपालन विभान ने पूरे प्रदेश के पोल्ट्री फॉर्म को अलर्ट कर दिया गया है।
 
रूंडीपाड़ा स्थित एक पोल्ट्री फॉर्म में कड़कनाथ में बर्ड फ्लू की पुष्‍टि हुई है। इसके बाद पोल्ट्री फॉर्म से 1 किमी की दूरी में स्थित सभी मुर्गे मुर्गियों को मार दिया गया है। यहां से क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी को 2000 कड़कनाथ चूजों को रांची भेजने का ऑर्डर मिला था। बर्ड फ्लू की पुष्‍टि के बाद अब धोनी को चूजे नहीं भेजे जा सकेंगे।
 
Corona काल में क्यों बढ़ी थी कड़कनाथ मुर्गे की मांग : लॉकडाउन खत्म होने के बाद कोविड-19 के जारी प्रकोप के बीच मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले की पारंपरिक मुर्गा प्रजाति कड़कनाथ की मांग इसके पोषक तत्वों के कारण देशभर में बढ़ी थी। 
 
ऐसा माना जाता है कि दूसरी प्रजातियों के चिकन के मुकाबले कड़कनाथ के काले रंग के मांस में चर्बी और कोलेस्ट्रॉल काफी कम होता है, जबकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अपेक्षाकृत कहीं ज्यादा होती है। कड़कनाथ चिकन में अलग स्वाद के साथ औषधीय गुण भी होते हैं।
 
क्यों कहा जाता है कालामासी : झाबुआ मूल के कड़कनाथ मुर्गे को स्थानीय जुबान में 'कालामासी' कहा जाता है। इसकी त्वचा और पंखों से लेकर मांस तक का रंग काला होता है। देश की जियोग्राफिकल इंडिकेशंस रजिस्ट्री 'मांस उत्पाद तथा पोल्ट्री एवं पोल्ट्री मीट' की श्रेणी में कड़कनाथ चिकन के नाम भौगोलिक पहचान (जीआई) का चिन्ह भी पंजीकृत कर चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More