Daily Horoscope
✕

पुलवामा हमले के विरोध में मोहाली स्टेडियम से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाईं

Webdunia
रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (21:35 IST)
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम के अंदर विभिन्न जगहों पर लगी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरों को रविवार को हटा दिया। पीसीए के कोषाध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि यह फैसला संघ के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
 
त्यागी ने कहा कि एक विनम्र कदम के तहत पीसीए ने पुलवामा हमले के शहीदों के साथ एकजुटता दिखाने का फैसला किया। इस जघन्य हमले के बाद देश में काफी गुस्से का माहौल है और पीसीए भी उससे अलग नहीं है।

उन्होंने कहा कि मोहाली स्टेडियम के विभिन्न जगहों पर पाकिस्तान क्रिकेटरों की लगभग 15 तस्वीरें लगी थीं। दोनों देशों के बीच इस मैदान में आखिरी मुकाबला 2011 विश्व कप के दौरान खेला गया था। इस सेमीफाइनल मैच में भारत ने शाहिद अफरीदी की अगुवाई वाले पाकिस्तान को 29 रन से हराया था।
 
त्यागी ने कहा कि जिन क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाई गई हैं, उसमें पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हैं। उनके अलावा अफरीदी, जावेद मियांदाद और वसीम अकरम शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को मुंबई स्थित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने भी इस आतंकवादी हमले का अनूठा विरोध जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पोस्टर ढंक दिया।
 
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख