sundarkand
✕

Ashes Series के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने इंग्लैंड मात्र 67 रनों पर ढेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 अगस्त 2019 (01:37 IST)
लीड्स। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन उस दिन बेहद नाटकीय मोड़ आ गया, जब इंग्लैंड की पूरी टीम केवल 67 रनों पर धराशायी हो गई। इंग्लैंड को उसी के घर में ताश के पत्तों की तरह ढेर करने का श्रेय जोश हैजलवुड (5 विकेट), पैट कमिंस (3 विकेट) और जेम्स पेटिनसन को जाता है। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 171 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 283 रन की हो गई है।
 
लंच के समय तक ही इंग्लैंड के 24 ओवरों में 54 रनों के कुल स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे लेकिन कोई नहीं जानता था कि 27.5 ओवरों के कुल खेल में पूरी टीम मात्र 67 रनों पर ढेर हो जाएगी।
 
इंग्लैंड की तरफ से डैनली 12 रन बनाकर टॉप स्कोरर बने जबकि शेष 9 बल्लेबाज दोहरी संख्या तक भी नहीं पहुंच सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हैजलवुड ने 12.5 ओवरों में 30 रन देकर 5, पैट कमिंस ने 9 ओवरों में 23 रन देकर 3 और जेम्स पैटिनसन ने 5 ओवरों में 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
 
इससे पहले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 179 रनों में समेट दी थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 17.1 ओवरों में 45 रन देकर 6 विकेट झटककर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख