Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 5 June 2025
webdunia

बाल गजल : खेल रहे हैं बच्चे टेनिस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tennis
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Poem on kids
घोड़े पर है आसमान में,
मुन्नी रानी बड़ी शान में।
 
गुड्डी ने गुड्डे को कूका,
बड़ी जोर से दिया कान में।
 
मम्मी बहुत ध्यान रखती हैं,
उसका हरदम खान पान में।
 
दादी का दिन कट जाता है,
कत्था चूना और पान में।
 
मजा आजकल दादाजी को,
आता रहता गपड़ तान में।

 
गुस्से की तलवार छुपाकर,
रखना होगी अभी म्यान में।
 
बस, ट्रैफिक से बाहर निकली,
अब आई है जान, जान में।
 
कक्षा में बैठी हैं मैडम,
बड़ी देर से गहन ध्यान में।
 
खेल रहे हैं बच्चे टेनिस,
बाजू वाले बड़े लॉन में।
 
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Tennis
Kids Poem

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पृथ्वी दिवस : धरती खुद को संवारती रहती है