Festival Posters

बाल गीत : मेरी गुड़िया पाठ पढ़ेगी

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
मेरी गुड़िया पाठ पढ़ेगी,
नन्हें-नन्हें छोटे से।
 
पापा लेकर आए कॉपी,
मम्मी लाई पेन।
दादाजी पुस्तक ले आए,
उन्हें तब पड़ा चैन।
छोटी पुस्तक के अक्षर हैं,
सुंदर मोटे-मोटे से।
 
अभी पड़ेगी बड़े प्रेम से,
'अ' अनार का पाठ।
आज दिख रहे हैं गुड़िया के,
परियों जैसे ठाठ।
हल्ला-गुल्ला सुनकर दादी,
जाग उठीं हैं सोते से।
  
कर डाले अक्षर उच्चारण 
उसने अपने आप।
पढ़े सभी स्वर, व्यंजन जैसे,
हों गायत्री जाप। 
कितना ज्ञान भरा गुड़िया के,
है दिमाग में छोटे से।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी में बदलाव की संभावना नहीं

कविता: बेटी

नकारात्मक ऊर्जा का अंत: घर में रोज जलाएं इस चीज का धुआं, दूर होगी कलह और क्लेश

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

अगला लेख