Biodata Maker

Beauty Care : क्या आप जानते हैं कि इस फूल से आप पा सकते हैं दमकती त्वचा?

Webdunia
फूल जहां हमारे गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं, वहीं ये हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी बहुत उपयोगी हैं। लॉकडाउन के समय लोग अपनी त्वचा की देखभाल नेचुरल तरीके से करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, घरेलू वस्तुओं के इस्तेमाल से अपने चेहरे पर मनचाहा ग्लो भी पा रहे हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे एक ऐसे फूल के बारे में जिसके इस्तेमाल से आप पा सकती हैं फूलों-सी कोमल और दमकती त्वचा।
 
हम में से अधिकतर लोग हैं जिन्हें गुलाब के फूलों का बेहद शौक होता है। उनकी खूशबू व ताजगी हमारे मूड को फ्रेश रखने में भी बहुत मदद करती है। तो आइए जानते हैं गुलाब के फूलों से कैसे आप पा सकते हैं दमकती त्वचा।
 
गुलाब का फेसपैक तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को लेना है और इन्हें अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। इसमें कच्चा दूध मिलाएं और आधा चम्मच शहद मिला लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को साफ कर लें।
 
नहाने से पहले गुलाब की पंखुड़ियों को नहाने के पानी में डालें। इसमें दूध भी मिला लें। इस पानी से नहाने पर आप तरोताजा महसूस करेंगे।
 
आइस ट्रे में गुलाब की पखुड़ियां व इसमें थोड़ा-सा दूध तथा गुलाब जल मिला लें। इसे फ्रिज में रख दें। जब ये जम जाए तो इस क्यूब को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर मसाज करें। इसे आप सोने से पहले कर सकती हैं और अगले दिन फर्क आपको खुद-ब-खुद नजर आएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

महाशिवरात्रि पर भांग क्यों पी जाती है? जानिए धार्मिक कारण और नशा उतारने के आसान उपाय

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Maha Shivratri Nibandh: महाशिवरात्रि पर हिन्दी निबंध

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

अगला लेख