sundarkand

बाल गीत : कड़क ठंड में मौज

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
kids poem
कड़क ठंड है कहीं न जाएं।
घर में रहकर मौज मनाएं।
सूरज जब हड़ताल पर बैठा,
पाएं न हम भी क्यों छुट्टी।
 
सब कामों से क्यों न कर लें,
हम भी पूरी-पूरी कुट्टी।
क्यों न बिस्तर बैठे ही,
दूध जलेबी छककर खाएं।
 
बात न पढ़ने लिखने की हो,
दादी कहें कहानी अच्छी,
दादाजी से सुने चुटकले।
करे न कोई माथा पच्ची।
 
मम्मी के मीठे गानों पर,
पापाजी संगीत बजाएं।
बंद रखें खिड़की दरवाजे,
हवा कहीं से घुस न पाए।

 
चले 'रूम हीटर' कमरे में,
तो थोड़ी सी गरमी आए।
मोबाइल पर गेम खेलकर,
हम सब मिलकर धूम मचाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख