ramcharitmanas

Motivational Story : लोभी और ईसा मसीह

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (10:50 IST)
यह कहानी कहीं पढ़ी थी। संभवत: ओशो की किसी किताब में या और कहीं। यह बहुत ही प्रेरक कहानी है। आप भी इसे पढ़ें।
 
 
एक बहुत ही धनवान लोभी व्यापारी था। गांव के लोग रुपयों के मामले में कभी उसका भरोसा नहीं करते थे। उस लोभी व्यापारी को जब इस बात का पता चला तो वह बड़ा दुखी हुआ। दुखी मन से एक रात जब वह सोया तो उसके सपने में ईसा मसीह आए। उसने ईसा मसीह से पूछा- मैं स्वर्ग जाना चाहता हूं, लेकिन कोई मुझ पर भरोसा नहीं करता। ऐसे में मैं धर्म की दृष्टि से स्वर्ग का हकदार नहीं बन सकता। मुझे क्या करना चाहिए?
 
 
ईसा ने उससे पूछा- क्या तुम सचमुच स्वर्ग जाना चाहते हो? उसने कहा- हां, सचमुच।  ईसा ने फिर से पूछा- सोचकर बताना।
 
 
व्यापारी बोला- मैंने सोचकर ही कहा है प्रभु। ईसा ने कहा- अच्छा, तो फिर अपनी तिजोरी की चाबियां मुझे दे दो? व्यापारी चौकन्ना होकर बोला- लेकिन मेरी तिजोरी की चाबियां लेकर आप क्या करेंगे। यह आपके मतलब की नहीं है।
 
 
ईसा ने कहा- उससे तुम्हें क्या मतलब? व्यापारी ने इनकार करते हुए कहा- नहीं, मैं चाबियां नहीं दे सकता। ईसा मसीह ने कहा- तो फिर तुम कभी स्वर्ग नहीं जा सकते, क्योंकि लोभी लोगों के लिए वहां जगह नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख