Hanuman Chalisa

नव गीत : फिर सजा मौसम सुहाना

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
पेड़ पत्ते डालियों का
मुस्कराना गुनगुनाना
रूप धर बहुरूपिया का
फिर सजा मौसम सुहाना।
 
खेल में अठखेलियों की
धुंध अमराई बनी
बादलों में इंद्रधनुषी
आंख की भौंहें तनी
आम के या नीम के
या पेड़ इमली के तले
दिख रहे हैं दूर से ही
मखमली झूले डले
विघ्न पैदा कर रहा है
बादलों का फनफनाना।
 
तरुणियों पर वार होते
प्रेम की आखेट में
काम बाणों की झड़ी
अंगड़ाइयों की ओट में
दूर पर्वत पर फुहारों की
कतारें नाचती सीं
चोटियों के प्रेम पत्रों की
लिखावट बांचतीं सीं
बादलों की बाहुओं में
बिजलियों का कसमसाना।
 
मनचलों की राजभाषा में
हवाएं बोलती हैं
दिल लगाने का ठिकाना
खोज करती डोलती हैं
ताल सरिता निर्झरों के
वस्त्र गीले तर बतर हैं
कर रहे किल्लोल मस्ती
ये वरुण के नाचघर हैं
है सतत जारी धरा का
सांस लेना मुस्कराना।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख