Publish Date: Thu, 27 Apr 2023 (15:55 IST)
Updated Date: Thu, 27 Apr 2023 (16:07 IST)
Mallikarjun Kharge on PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि वे जहरीले सांप जैसे हैं, अगर आप जहर चखेंगे तो मर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहरीले सांप जैसे हैं। आप सोचेंगे कि जहर है या नहीं। लेकिन चख लिया तो मर जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बवाल मच गया।
खरगे के बयान पर ट्वीट करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रुमख अमित मालवीय ने कहा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कह रहे हैं। सोनिया गांधी के 'मौत का सौदागर' से जो शुरू हुआ और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं, कांग्रेस लगातार नई गहराईयों में उतरती जा रही है। हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और इसे जानती है।
मामले पर सफाई देते हुए खरगे ने कहा कि मैं किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता। उन्होंने कहा कि मैंने मोदी को नहीं भाजपा को जहरीले सांप जैसा बताया।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। ऐसे में खरगे का यह बयान कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।