Hanuman Chalisa

जैन श्वेतांबर समाज के पर्युषण प्रारंभ, कोरोना काल में ऐसे मनाएं पर्व

Webdunia
Mahavir Swami
श्वेतांबर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण 15 अगस्त से प्रारंभ हो गए हैं। यह पर्युषण पर्व 22 अगस्त 2020 तक चलेंगे। इस दौरान जैन धर्मावलंबी तप और आराधना में लीन होंगे। इन दिनों प्रतिदिन सुबह भक्तांबर पाठ, कल्पसूत्र वाचन होगा। 
 
हर साल श्वेतांबर जैन समाज (मूर्तिपूजक) में इस पर्युषण महापर्व की शुरुआत विशेष पूजन-अर्चन, साज-सज्जा, आरती, मंदिरों में सजावट, अंगरचना के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ होती है, लेकिन इस बार श्वेतांबर समाज के सकल जैन महापंचायत ने इस खास पर्व के लिए गाइड लाइन जारी की है, जिसके तहत मंदिरों में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा और कोरोना संक्रमण को देखते हुए तय की गई गाइड लाइन का पालन पूरी तरह से किया जाएगा। 
 
इस बार पर्युषण पर्व के दौरान कोरोना संक्रमण का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा तथा मंदिर जी में केवल देव दर्शन ही करवाए जाएंगे। मंदिर में देव दर्शन के दौरान 5 से ज्यादा व्यक्तियों के आने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्‍ठी नहीं की जाएगी। इन दिनों होने वाली समस्त धार्मिक क्रिया, भक्तांबर पाठ, कल्पसूत्र वाचन और पूजा पाठ आदि घर में ही आयोजित किए जाएंगे। 
 
इस बार मंदिरों में किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन आयोजित नहीं किए जाएंगे। 20 अगस्त को भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन होगा। इस दौरान कोरोना के चलते धार्मिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं ऑनलाइन होंगी। इसके बाद दिगंबर समाज के पर्वाधिराज पर्युषण पर्व शुरू हो जाएंगे जो कि 23 अगस्त से 1 सितंबर तक चलेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जून, 2026)

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ब्राह्मणों का ब्राह्मणत्व उनके नित्य कर्म में है: तीन दिवसीय संस्कार शाला संपन्न

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

अगला लेख