Publish Date: Tue, 02 Jan 2018 (14:36 IST)
Updated Date: Tue, 02 Jan 2018 (14:39 IST)
व्हाट्सएप ने प्राइवेट रिप्लाई नाम से फीचर विंडोज फोन पर जारी कर दिया था। कुछ देर बाद ही इसे वापस हटा दिया। दरअसल व्हाट्सएप इस फीचर पर काम कर रहा है।
व्हाट्सएप ग्रुप पर बात करते हुए कई बार किसी यूजर को प्राइवेट चैट पर जाकर मैसेज करना होता है। इसके लिए पहले ग्रुप से बाहर आते हैं और फिर उसे मैसेज करते हैं मगर अब ग्रुप से बाहर आने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, व्हाट्सएप प्राइवेट रिप्लाई फीचर पर काम कर रहा है जिसे जल्द ही सभी यूजर तक पहुंचाया जा सकता है।
व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर प्राइवेट रिप्लाई फीचर देखा गया और उसे थोड़ी देर बाद ही हटा भी लिया गया। इस फीचर की जानकारी @WABetaInfo ने दी थी। WABetaInfo ट्वीट किया 'विंडोज फोन 2.17.344 नए वर्जन पर प्राइवेट रिप्लाई फीचर को एक्टिवेट किया गया है। शायद व्हाट्सएप ने गलती से 2.17.342 में इसे इनेबल कर दिया था। यह फीचर सिर्फ ग्रुप चैट में ही उपलब्ध होगा।