shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

व्हाट्सएप ग्रुप किशोरी का अश्लील वीडियो, 8 गिरफ्तार

Advertiesment
Whatsapp group
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ थाना पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप पर एक किशोरी का अश्लील वीडियो प्रसारित करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम उचावद के एक व्यक्ति के शिकायत आवेदन पर व्हाट्सएप ग्रुप 'बाबा ग्रुप' के एडमिन कमल सिरवी, राहुल, प्रकाश, कपिल, महेश, संजय, राजू और विनोद को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
 
आरोपियों को आज अंजड़ स्थित एक न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त ग्रुप में एक किशोरी का अश्लील वीडियो कई बार प्रसारित किया गया जिससे आहत होकर उन्होंने क्लिप शेयर करने वालों के विरुद्ध नामजद शिकायत की।
 
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता को लगता था कि उसकी परिचित किशोरी का वीडियो क्लिप शेयर कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, हालांकि वीडियो क्लिप में और कोई लड़की का होना पाया गया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने नए साल पर वीडियो जारी करके लोगों को शुभकामनाएं दी