अमेरिका को बड़ा झटका, रूसी नागरिक ने एनएसए को इस तरह लगाया चूना

Webdunia
शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (11:35 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संबंधित चोरी हुई सूचनाएं और हैकिंग टूल्स मुहैया कराने की पेशकश करने वाले एक रूसी नागरिक ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी 'नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी' (एनएसए) को पिछले वर्ष एक लाख डॉलर की चपत लगाई।
 
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी और यूरोपीय सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि रूसी नागरिक को साइबर हथियार और अन्य गोपनीय सूचनाएं देने के एवज में 10 लाख डॉलर के इनाम की पहली किस्त के तौर पर एक लाख डॉलर की रकम दी गई थी। एनएसए ने गत सितंबर में बर्लिन के एक होटल में ये पैसे पहुंचाए थे लेकिन रूसी नागरिक ने उसे हैकिंग टूल्स की बजाय ट्रंप और अन्य लोगों से संबंधित असत्यापित और नकली सामग्री उपलब्ध कराई।
 
गोपनीय हैकिंग टूल्स की चोरी एसएनए के लिए बड़ी क्षति थी और उसने यह पता लगाने का प्रयास किया था कि क्या-क्या गायब हुआ है। इस दौरान ट्रंप से जुड़ी जानकारियों की भी चोरी हुई थी।
 
एक रूसी नागरिक ने उन्हें हैकिंग टूल्स और ट्रंप के बारे में जानकारी मुहैया कराने की पेशकश की थी। एनएसए हालांकि रूसी नागरिक से इस संबंध में जानकारी हासिल नहीं करना चाहता था क्योंकि उसका रूसी खुफिया एजेंसियों और पूर्वी यूरोपीय साइबर अपराधियों के साथ संबंध होने का संदेह था।
 
बाद में अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने इस आशंका से रूसी नागरिक से सूचनाएं लेनी बंद कर दी कि ऐसा करने से रूस अमेरिकी सरकार में अंदरूनी कलह पैदा करने में सफल हो जाएगा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव

Pahalgam Terror Attack : देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

UP : संभल में 33 निजी स्कूलों पर जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख
More