F-22 ने पल भर में चीनी गुब्बारे को मार गिराया, जानिए कितना ताकतवर है यह लड़ाकू विमान

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (09:39 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में पिछले 3 दिन से दहशत का पर्याय बने चीनी जासूसी गुब्बारे को अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान (fighter plane) ने पल भर में मार गिराया। वर्जीनिया में लांगले वायुसेना अड्डे से उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमान F-22 ने एक 9X सुपरसोनिक मिसाइल छोड़ी, जिससे गुब्बारा अमेरिका के वायु क्षेत्र के भीतर महासागर में गिरा।
 
राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने स्थानीय समयानुसार दो बजकर 39 मिनट पर अटलांटिक महासागर में चीन के निगरानी गुब्बारे को मार गिराया। जिस स्थान पर गुब्बारे को गिराया गया, वह दक्षिण कैरोलाइना में अमेरिकी तट से छह मील दूर है।
 
फाइटर प्लेन द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के कुछ देर बाद ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक यूजर ने वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि उसने धमाके की आवाज सुनी और उसे महसूस भी किया।
 
यह सिंगल सीट, ट्विन इंजन, ऑल वेदर स्टील्थ टेक्टिकल फाइटर एयरक्राफ्ट है। यह 2,414 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 3000 किलोमीटर की रेंज में उड़ान भर सकता है। यह एक बार में हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने वाली 8 मिसाइलें दाग सकता है। इन मिसाइलों की मदद से यह तबाही मचा सकता है।
 
हाल ही में अमेरिका ने 6 एफ 22 रैप्टर विमानों को रूस यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर पोलेंड भेजा था और वहां की हवाई सुरक्षा में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।  
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More