रूस : नदी किनारे मिलीं 54 हथेलियां फॉरेंसिक लैब की

Webdunia
शनिवार, 10 मार्च 2018 (12:38 IST)
मॉस्को। रूस में हुई इस घटना ने जहां एक तरफ पूरी दुनिया के होश उड़ा रखे थे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने ये हाथ अज्ञात शवों से अलग किए थे। पुलिस का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि बाद में शव की पहचान किए जाने पर फिंगरप्रिंट्‍स को सुरक्षित‍ रखा जा सके।
 
लेकिन इन अवशेषों को फॉरेंसिक लैब कर्मियों ने एक थैले में भरकर फेंक दिया था जोकि बाद में नदी किनारे एक मछुआरे को यह बैग मिला जिसमें से 54 ह‍थेलियां पाई गई थीं। पूर्वी रूस की जमी हुई आमूर नदी के किनारे एक लावारिस बैग मिलने से दुनिया भर में तब सनसनी मच गई, जब उसे खोलने पर कुछ ऐसा मिला जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि थैले में कुछ ऐसा होगा।
 
दरअसल साइबेरिया इलाके में स्थित खाबरोव्स्क शहर से सटी, आमूर नदी के किनारे एक मछुआरे को एक लावारिस बैग मिला था। जब उसने उस बैग को खोलकर देखा तो उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ क्योंकि उस बैग में 54 कटे हुए इंसानी हाथ रखे थे। आठ मार्च को साइबेरियन टाइम्स में इस आशय का सचित्र समाचार भी प्रकाशित हुआ था।
 
बाद में, पुलिस रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जिस नदी के किनारे ये कटे हाथों से भरा बैग मिला है, वह एक प्रसिद्ध फिशिंग स्पॉट है जहां लोग अक्सर मछलियां पकड़ने के लिए जाते हैं। नदी या आसपास के इलाके से ऐसी किसी भी घटना के सबूत नहीं मिले थे जोकि इस पहेली को सुलझा सके। बाद में पुलिस ने इन कटे हुए हाथों को लेकर जांच की और पाया कि इस थैले को फॉरेंसिक लैब के कर्मियों ने नदी किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने कहा कि यह किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More