ओडिशा ने भी मांगा विशेष राज्य का दर्जा

Webdunia
शनिवार, 10 मार्च 2018 (12:37 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का कहना है कि उनकी पार्टी बीजद और उनकी सरकार प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग जारी रखेगी।
 
पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश द्वारा विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के संबंध में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए पटनायक ने कहा कि हम हमेशा से ओडिशा के लिए विशेष राज्य के दर्जा की मांग कर रहे हैं। हम फिर से करेंगे। 
 
इससे पहले लोकसभा में बीजद के नेता भर्तृहरि महताब ने कहा था कि यदि केंद्र आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देता है तो ओडिशा भी अपनी मांग तेज करेगा। महताब ने कहा कि ओडिशा लंबे समय से विशेष राज्य का दर्जा मांग रहा है। हालांकि यदि पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश को यह दर्जा मिलता है तो हम अपनी मांग और तेज करेंगे। 
 
मुख्यमंत्री ने हाल ही में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के साथ हुई भेंट में ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में अडाणी ने जीती बिजली आपूर्ति की बोली, कांग्रेस ने महायुति सरकार पर लगाया यह आरोप

राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी, उन पर तो इनाम होना चाहिए, रवनीत सिंह बट्टू का विवादित बयान

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

अगला लेख
More