रेगिस्तानी हवा से भी पानी निकल सकता है

Webdunia
सोमवार, 26 मार्च 2018 (18:39 IST)
नई दिल्ली। बोस्टन, अमेरिका में वैज्ञानिकों ने रेगिस्तानी हवा से भी पेयजल निकालने में सक्षम एक उपकरण विकसित किया है। इस अध्ययन में भारतीय मूल का एक वैज्ञानिक भी शामिल है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी के सबसे बंजर इलाकों में भी कुछ आर्द्रता होती है और वैसी नमी को निकालने के व्यवहारिक तरीके को प्राप्त किए जाने से ऐसे क्षेत्रों में जीवन की राह थोड़ी आसान हो सकती है।
 
अमेरिका के मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) के अनुसंधानकर्ताओं ने अब साबित कर दिया है कि इस तरह की निष्कर्षण प्रणाली कारगर साबित हो सकती है। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि टेम्पे और एरिजोना की बेहद शुष्क हवा में इस उपकरण का परीक्षण किया गया जो नई प्रक्रिया को संभव बनाने की पुष्टि करता है।
 
उन्होंने बताया कि मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (एमओएफ) के जरिए महज दस फीसदी आर्द्रता वाली रेगिस्तानी और बेहद शुष्क हवा से भी जल का निष्कर्षण किया जा सकता है। विदित हो कि 'नेचर कम्युनिकेशन्स' जर्नल में नई प्रणाली की चर्चा की गई है।
 
हाल ही में भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग के इंदौर स्थित एक प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान ने पानी में यूरेनियम के अंशों का स्तर पता लगाने के लिए 15 साल की रिसर्च के बाद एक विशेष उपकरण विकसित किया। इस उपकरण का नाम 'लेजर फ्लोरीमीटर' है। इस उपकरण की खासियत है कि यह पंजाब समेत देश के उन सभी राज्यों के लोगों को कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के खतरे से बचा सकता है जहां जल स्त्रोतों में यूरेनियम के अंश घातक स्तर पर पाए जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Waqf law को लेकर बंगाल में बवाल के बीच CM ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से क्या कहा

MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

सभी देखें

नवीनतम

यूक्रेन संकट के हल के लिए रूस और अमेरिका में नहीं बन सकी सहमति

Monsoon Update : देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

वनवासी मजदूर भाई-बहनों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

अगला लेख
More