Hanuman Chalisa

यमन में अल कायदा के हमले में 20 सैनिकों की मौत, महत्वपूर्ण स्थान को अपने कब्जे में लेने का था इरादा

Webdunia
शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (21:28 IST)
अदन। यमन के अबयान प्रांत में हाल ही में भर्ती किए गए सुरक्षा बलों के ठिकाने पर आतंकवादी संगठन अल कायदा के आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें 20 सैनिकों की मौत हो गई। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि अल कायदा के आतंकवादियों ने अबयान प्रांत के महफेद जिले में बने हुए सुरक्षा ठिकाने पर हमला किया। उनका मकसद इस महत्वपूर्ण स्थान को अपने कब्जे में लेने का था।
 
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने भारी असले के साथ हमला किया तथा सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सुरक्षा ठिकाने पर कई घंटे तक मुठभेड़ चली। बड़ी संख्या में यमन के सुरक्षा बलों तथा संयुक्त अरब अमीरात के सैनिकों ने बाद में आकर आतंकवादियों पर हमला कर उन्हें खदेड़ा और स्थान को पुन: अपने कब्जे में लिया।
 
सरकारी सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में करीब 20 सैनिकों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए हैं। मुठभेड़ में कई आतंकवादियों के मारे जाने की भी खबर है जिनकी संख्या का पता फिलहाल नहीं लगाया जा सका है।
 
गौरतलब है कि यह हमला यमन के तटीय शहर अदन में 1 दिन पहले हौती विद्रोहियों और आत्मघाती हमले के बाद हुआ है जिसमें 49 लोगों की मौत हो गई थी। अल कायदा पिछले 2 महीने से सुरक्षा बलों पर सशस्त्र हमले कर रहा है। अल कायदा ने हालांकि अभी तक इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
अल कायदा यमन में विशेष तौर पर पूर्वी और दक्षिण प्रांत में सक्रिय है। देश में सुरक्षा बलों पर हो रहे कई बड़े हमलों का जिम्मेदार अल कायदा को माना जाता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख