Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
शहर के करीबी गांव कलारिया में एक फार्मा कंपनी में घुसे बदमाशों ने डकैती की कोशिश की। वहां एक दर्जन कर्मचारियों के बीच आमने-सामने का संघर्ष हुआ। पुलिस की घेराबंदी के बीच डकैत भाग गए। बताया जा रहा डकैतों की संख्या 8 से 10 थी, जो हथियारबंद थे। वे डकैती डालने के लिए आए थे।
पुलिस के मुताबिक कलारिया में प्लेथिको फार्मा नाम से कंपनी है। शनिवार रात को हथियारबंद बदमाश डकैती डालने के लिए घुसे। वहां तैनात गार्ड से पहले उनका सामना हुआ। इतने में कंपनी में रहने वाले एक दर्जन कर्मचारी भी जाग गए और डकैतों से वे भिड़ गए। दोनों ओर से पथराव हुआ।
डकैत हथियार लेकर आए थे। उन्होंने मौके पर फायर भी किए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस की टीम आला अफसरों की नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस को देख डकैत डर गए। उन्हें लगा कि वे घिरा गए हैं। मौका पाते ही वे वहां से भाग गए।