इंदौर में राजवाड़ा पर मना जश्न, सफाई मित्रों का किया सम्मान

इंदौर देश में 7वीं बार स्वच्छता में नंबर वन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (11:29 IST)
  • पुरस्कार भगवान राम को अर्पित किया
  • महापौर बोले, अब हम अष्टसिद्धि भी प्राप्त करेंगे
  • राजवाड़ा पर जश्न मनाया
Indore number one in cleanliness in the country for the 7th time : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अवॉर्ड सेरेमनी नई दिल्ली भारत मंडपम् प्रगति मैदान में देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के मुख्य आतिथ्य एवं आवासन और शहरी कार्य कैबिनेट मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का प्रथम पुरस्कार अवॉर्ड मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava), सांसद शंकर लालवानी, आयुक्त हर्षिका सिंह व स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
 
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर देश में 7वीं बार स्वच्छता में नंबर वन आया है। सात समंदर, सप्त ऋषि, सूर्य के सात घोड़े और अब इंदौर स्वच्छता के 7वें आसमान पर है। यह पुरस्कार भगवान राम को अर्पित है और इसके पीछे हमारे इंदौर की सहयोगी जनता है।
 
अब हम अष्टसिद्धि भी प्राप्त करेंगे : उन्होंने यह हमारे सफाई मित्र, निगम अधिकारी-कर्मचारी और मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अथक प्रयासों और कुशल नेतृत्व का परिणाम है। मैं आप सबको बधाई देता हूं। पूरे इंदौर को बधाई देता हूं कि स्वच्छता के 7वें आसमान पर पहुंचाकर अब हम केवल देश में ही नहीं, दुनिया में एक ग्लोबल मॉडल बन गए हैं। इससे आगे जाकर हम अष्टसिद्धि भी प्राप्त करेंगे।
 
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य निरंजनसिंह चौहान, नंदकिशोर पहाड़िया, अभिषेक शर्मा, राजेश उदावत, मनीष शर्मा 'मामा', राकेश जैन, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अभय राजनगांवकर, देवधर दरवई, मनोज पाठक, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, जोनल अधिकारी, सफाई मित्र, दरोगा व स्वच्छ भारत मिशन टीम उपस्थित थी।
 
राजवाड़ा पर जश्न मनाया : स्वच्छ सर्वेक्षण का अवॉर्ड लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त हर्षिका सिंह, समस्त महापौर परिषद सदस्य निगम अधिकारियों के साथ राजवाड़ा पर पहुंचे, जहां पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायकगण एवं अन्य अतिथियों द्वारा सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया एवं उपस्थित जनों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
 
इस अवसर पर विधायकगण, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में सफाई मित्र, निगम अधिकारी, कर्मचारी, एनजीओ के प्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे। महापौर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में मिले अवॉर्ड को शहर के सफाई मित्रों, जागरूक नागरिकों, निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही मीडिया बंधु, शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं रहवासियों को अर्पित किया गया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More