Ram Mandir News - अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे ये 12 दिग्गज, क्या है वजह?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (11:07 IST)
  • लोगों में राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर भारी उत्साह
  • इंडिया गठबंधन से जुड़े 8 बड़े नेताओं ने समारोह से बनाई दूरी
  • चारों शंकराचार्य भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे
Ayodhya Ram Mandir news : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। सभी लोग चाहते हैं कि किसी तरह वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बन जाएं। हालांकि कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। शंकराचार्यों समेत कई दिग्गज साधू-संत में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं।
 
'इंडिया' गठबंधन के कई नेताओं ने घोषणा कि है कि वो कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे। कांग्रेस ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी इस इस समारोह का हिस्सा नहीं होंगे। पार्टी कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा और संघ का है। यहां आधे-अधूरे मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है।
 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस बात के संकेत दिए हैं वे कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कहा जा रहा था विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने उन्हें न्यौता भेजा था। हालांकि अखिलेश का कहना है कि मैं उन्हें नहीं जनता, न कभी उनसे मुलाकात हुई। हम जिनको जानते हैं उन्हीं से व्यवहार लेते हैं।
 
CPIM के महासचिव सीताराम येचुरी ने भी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया था। पूर्व कांग्रेस नेता और राज्यसभा संसद कपिल सिब्बल भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
 
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कार्यक्रम में नहीं जाएंगी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी समारोह में शिरकत नहीं करेगी। पार्टी के नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि यह भाजपा के वर्चस्व वाला कार्यक्रम है। हमारा कोई भी कार्यकर्ता इसमें हिस्सा नहीं लेगा।
 
हैरानी की बात यह है कि चारों शंकराचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से दूरी बना ली है। कुछ ही दिनों पहले पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा था कि क्‍या हम इस कार्यक्रम में ताली बजाने के लिए जाएंगे। शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने भी प्राण प्रतिष्ठा के तौर तरीके पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राम मंदिर का नहीं, बल्कि वोटों का है।
 
वहीं उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में चारों शंकराचार्य नहीं जाएंगे। मंदिर अभी पूरी तरह से बना नहीं है, इसलिए आधे अधूरे मंदिर में भगवान को स्थापित किया जाना धर्म संम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम एंटी मोदी नहीं है लेकिन हम एंटी धर्म शास्त्र भी नहीं होना चाहते।
Edited by  : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

Weather Updates: 300 गांव डूबे, बिहार में 274 स्कूलें बंद, UP समेत देशभर के राज्यों में बाढ़

US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच

क्या है इजराइल की यूनिट-8200 जिसने लेबनान में बिछा दीं लाशें ही लाशें?

हस्तशिल्पियों एवं जनजाति कारीगरों की कला को राष्ट्रपति ने सराहा

सरकार ने दी पीएम-आशा योजना जारी रखने की मंजूरी, 35000 करोड़ रुपए होगा वित्तीय व्यय

अगला लेख
More