Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर के 2 मार्गों को वन-वे करने से शहर को क्या फायदा हुआ? जानिए लोगों की राय

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indore city tax traffic system

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

Indore city traffic system: इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए शहर के दो प्रमुख मार्गों- जवाहर मार्ग एवं एमजी रोड को वनवे किया गया है। नगर निगम और प्रशासन शुरुआती दौर में प्रायोगिक तौर पर की है। आने वाले दिनों में इसमें बदलाव भी संभव है या फिर यथास्थिति भी बनाए रखी जा सकती है। शुरुआती 2 दिनों में लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं रहीं। लोगों को कुछ 'कन्फ्यूजन' भी रहा। 
दरअसल, इंदौर में अव्यवस्थित ट्रैफिक को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं। पिछले दिनों वेबदुनिया से बातचीत में महापौर ने आश्वासन भी दिया था कि वे जल्द ही शहर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए कदम उठाएंगे। इसी दिशा में एमजी रोड और जवाहर मार्ग को वन-वे करने का काम बड़ा कदम है। हालांकि एमजी रोड का कुछ हिस्सा (गांधी हाल से कृष्णपुरा पुल तक) पहले से ही वन-वे था। 
 
शहर की नई व्यवस्था को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिली जुली रहीं। हीरालाल ने वेबदुनिया से बातचीत में बताया कि अभी तो एक-दो दिन ही हुए हैं। इतनी जल्दी कैसे मालूम पड़ेगा। 4-5 दिन बाद ही असलियत का पता चलेगा। हालांकि उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सुधार तो आना चाहिए। यदि सब कुछ व्यवस्थित रहता है, तो यह बहुत ही अच्छा फैसला है। 
 
दिग्विजय सिंह का नजरिया थोड़ा अलग था। उन्होंने कहा कि मैंने सोमवार को बड़वाली चौकी से शिवाजी मार्केट तक का सफर कार से तय किया था। लेकिन, वहां पहुंचने पर 10 से 15 मिनट खड़ा रहना पड़ा। ऐसे में अभी से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमें इंतजार करना चाहिए। 
 
इसी तरह संजय जैन ने कहा कि प्रशासन की नई व्यवस्था का बहुत फायदा होगा। कम से कम 30 फीसदी समय की बचत होगी। वनवे करने से बहुत बड़ा चेंज है। जब दोनों तरफ से ट्रैफिक चालू था तो निश्चित रूप से तकलीफ होती थी। यह अच्छा निर्णय है, आने वाले समय इसका बहुत फायदा मिलेगा। 
Indore city tax traffic system
अनिल जैन ने कहा कि प्रयोग तो जरूरी है। हमें 6-7 दिन इंतजार करना चाहिए। शहर में सरकारी पार्किंग भी बनाई जानी चाहिए। अतिक्रमण के कारण रोड आधा ब्लॉक हो जाता है। पूजा ने कहा कि बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा ऐसा लगता नहीं, लेकिन थोड़ा फर्क तो पड़ेगा। नहीं करने से कुछ तो अच्छा किया।
 
क्या कहा महापौर ने : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वेबदुनिया से बातचीत में कहा कि शहर में ट्रैफिक सुधारने का अभियान हमेशा जारी रहेगा। हालांकि लोगों का अच्छा प्रतिसाध मिल रहा है। अतिक्रमण हटाने के लिए ही इन दोनों प्रमुख मार्गों से जुड़ी गलियों का सड़कों को भी ठीक कराया जाएगा। और भी जो समस्याएं हैं उनका भी निराकरण किया जाएगा। 
Indore city tax traffic system
एडिशनल एसपी अरविन्द तिवारी ने कहा कि नई व्यवस्था शहर के लोगों को ट्रैफिक में आने वाली समस्याओं से मुक्ति के लिए बनाई गई है। एमजी रोड और जवाहर मार्ग पर लोगों को बहुत मुश्किल होती थी। नई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 150 लोगों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने भी नई व्यवस्था की तारीफ की है। हालांकि ये व्यवस्था फिलहाल प्रायोगिक तौर पर है। यदि लोगों को परेशानी होती है तो इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। 
 
वेबदुनिया की अपील : वेबदुनिया की सभी इंदौरवासियों से अपील है कि नई व्यवस्था में पुलिस और प्रशासन को पूरा सहयोग करें साथ ही यातायात के नियमों का पालन करें क्योंकि यह व्यवस्था आपकी सहूलियत के लिए ही बनाई गई है। इसमें कोई संदेह नहीं यदि जनता जागरूक रही तो शहर ट्रैफिक व्यवस्था में भी नंबर 1 हो जाएगा। स्वच्छता के मामले में तो हम देश और दुनिया में मिसाल पेश कर ही चुके हैं।   
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुल्हन बन लड़के ने दिया पेपर, बॉयोमीट्रिक डिवाइसि‍स की मदद से पकड़ा