Hanuman Chalisa

होटल जैसा ब्रेड पकौड़ा घर पर कैसे बनाएं, झटपट नोट करें रेसिपी

Webdunia
bread pakora recipe
 
अगर आप भी होटल जैसा ब्रेड पकौड़ा घर पर बनाने चाहते हैं, तो आजमाएं यह आसान विधि और बनाएं लाजवाब ब्रेड पकौड़ा-
 
मुख्य सामग्री :
2 बड़े साइज के उबले आलू, 4-5 ब्रेड स्लाइस, 2 कप बेसन, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच आजवाइन, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर, 1/2 टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ), 1 छोटा चम्मच खड़ा धनिया, 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया व तेल। 
 
विधि :
 
Step 1: सबसे पहले एक पैन को गैस पर गरम करें। अब बिना तेल डालें ही खड़ा धनिया, जीरा डालकर 2-3 मिनट तक रोस्ट करें। जब यह अच्छी तरह से रोस्ट हो जाए तो मिक्सी में बारीक पाउडर बना लें।

 
Step 2: अब पैन में थोड़ा-सा तेल लेकर अच्छी तरह से गरम करके किसा हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मिला लें।
 
Step 3: अब इसमें लाल मिर्च, जीरा-धनिया का पाउडर और पिसा अमचूर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
 
Step 4: अब ऊपर से स्वादानुसार नमक एड करें और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिक्स करके ठंडा होने के लिए रख दें।
 
Step 5: अब एक पतेली में बेसन, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और हल्का-सा नमक डालकर आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं और बैटर तैयार करके 5-10 मिनट तक छोड़ दें।

 
Step 6: अब उबले आलू में अदरक मिर्च का तैयार पेस्ट, नमक और मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। 
 
Step 7: अब ब्रेड पकौड़े को डीप फ्राई करने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम रख दें। ब्रेड स्लाइस में आलू का थो़ड़ा-सा मसाला रखकर अच्छी तरह पूरी ब्रेड पर फैला लें, इसके ऊपर ब्रेड की दूसरी स्लाइस रखकर हाथ से दबा दें और ब्रेड स्लाइस को बेसन के घोल में डूबोकर गरम तेल डाल दें।


Step 8: अब ब्रेड पकौड़ा को अच्छी तरह फ्राई होने दें। दोनों तरफ से अच्छे से सिंक जाने और कुरकुरा हो जाने पर एक पेपर पर निकाल लें। 
 
Step 9: लीजिए आपका स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा खाने के लिए तैयार है। अब इसे हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें। 
 
नोट : अगर आपको बेसन का बैटर ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो उसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे पतला कर सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

अगला लेख