Hanuman Chalisa

अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के बारे में 10 जानकारियां

Webdunia
बुधवार, 25 अगस्त 2021 (15:54 IST)
अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के बारे में सभी जानते हैं कि उन्होंने ही पहली बार चांद पर कदम रखा था। 21 जुलाई 1969 में उन्‍होंने पहली बार चांद पर कदम रखा और 2.5 घंटे की स्‍पेस वॉक भी की थी। आर्मस्ट्रांग अपोलो 11 अंतरिक्षयान में सवार हुए थे जो 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर उतरा था। उनके साथ एक अन्य अंतरिक्षयात्री एडविन एल्ड्रिन भी थे। आओ जानते हैं नील आर्मस्ट्रांग के बारे में 10 जानकारियां।
 
 
1. नील के पिता का नाम स्टीफेन आर्मस्ट्रांग और मां का नाम वायला लुई एंजेल था। नील के दो भाई और थे इनका नाम जून और डीन था, नील सबसे छोटे थे।
 
2. नील आर्मस्ट्रांग का जन्म 5 अगस्त, 1930 में वापकोनेटा ओहियो में हुआ था।
 
3. नील जब मात्र 5 बरस के थे तब उनके पिता ने उन्हें पहली बार हवाई उड़ान का अनुभव कराया।
 
4. नील आर्मस्ट्रांग खगोलयात्री बनने से पूर्व नौसेना में थे और उन्होंने कोरिया युद्ध में हिस्सा भी लिया था।
 
5. नील एयरोस्पेस इंजीनियर, परीक्षण पायलट, नौसेना अधिकारी के साथ ही एक प्रोफेसर भी थे।
 
6. नौसेना के बाद में उन्होंने पुरुड विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद एक ड्राइड्रेन फ्लाइट रीसर्च सेंटर से जुड़े। वे यही नहीं रुके इस सेंटर से जुड़ने के बाद उन्होंने 900 से अधिक उड़ाने भरी।
 
7. नील 200 से ज्‍यादा तरह के विमान उड़ा सकते थे। नील आर्मस्ट्रांग ने कई अलग- अलग तरह के हवाई जहाज उड़ाएं। इनमे एक हवाई जहाज 4000 किमी प्रति घंटे से उड़ने वाला था।
 
8. नील ने दक्षिण कैलिफोर्निया में परास्नातक की उपाधि भी प्राप्त कर ली थी।
 
9. आर्मस्ट्रांग ने 1971 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा छोड़ दिया था और छात्रों को अंतरिक्ष इंजीनियरिंग के बारे में पढ़ाने लगे थे।   
 
10. जीवन के अंतिम समय में नील दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। 25 अगस्त 2012 को उन्होंने संसार को अलविदा कहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

Happy Easter Wishes 2026: ईस्टर पर भेजें अपनों को ये 10 विशेष शुभकामना संदेश

भारत का वह 'हार्मुज़', जो चीन को तबाह कर सकता है...!

Easter Sunday 2026: ईस्टर संडे का महत्व, इतिहास और पौराणिक परंपराएं

Easter Saturday: ईस्टर सैटरडे क्या होता है, ईसाई समुदाय के लिए इसका क्या है महत्व

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

अगला लेख